परवेज अख्तर/सिवान :- मंगलवार की अलसुबह दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पहलवान पथ पर कटहल बारी बगीचे के समीप अपराधियों ने एक युवक की सिर में गोलीमार हत्या कर दी. मृतक की शिनाख्त बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी कामाख्या साह के 22 वर्षीय पुत्र धीरज साह के रूप में हुई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृत युवक के पॉकेट से एक मोबाइल तथा घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह ग्रामीण टहलने के लिए बाहर निकले थे, तभी पहलवान पथ पर कटहलबारी के समीप एक युवक का शव खून से लथपथ देखा। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी थाने को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की शिनाख्त में जुट गए।
इसी बीच युवक के मोबाइल पर उसके स्वजन का फोन आया जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ कर घटना की जनाकारी स्वजनों को दी और मृतक की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार युवक आपराधिक प्रवृत्ति का लग रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी। युवक के पॉकेट से मिले मोबाइल का सीडीआर निकाल अपराधियों तक पहुंचने की फिराक में लगी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…