Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दस पशु सहित चार तस्कर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम में गुठनी-सोहागरा मुख्य मार्ग पर मिश्रौली गांव के समीप पशुओं से लदा पिकअप को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विशुनपुरा गांव के समीप अरहर के खेत में पशुओं को एकत्रित किया गया है, जिन्हें थोड़ी देर में पिकअप से व्यापार के लिए भेजा जाएगा। सूचना मिलते ही दलबल के साथ छापेमारी के लिए निकल पड़े। इसके बाद मिश्रौली गांव के समीप पहुंच पिकअप को रोक तलाशी ली, जिसमें दस पशु मिले। गाड़ी सहित चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सभी पशुओं को जिम्मेनामा पर ग्रामीणों को सौंप दिया गया तथा पकड़े गए पशु तस्कर को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार पशु तस्करों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव निवासी रमजान अली, बाबुद्दीन, सफीकुल, नूर मोहम्मद शामिल हैंI

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026