परवेज अख्तर/सिवान : बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्णमोहन प्रसाद के नेतृत्व में जांच अभियान चला कर जुर्माना किया गया। जांच के दौरान 61 बाइक चालकों को बिना हेलमेट के पकड़ा गया और जुर्माना के तौर पर 15 हजार 700 रुपये वसूले गए। इस दौरान शहर के गोपालगंज मोड़ पर जो भी बाइक सिवान से मैरवा, मैरवा से सिवान, सिवान से गोपालगंज की तरफ आना-जान कर रहे थे, उनके वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही थी और उनके हेलमेट की जांच की गई। जहां मौके पर बीस से तीस की संख्या पुलिस बल लगाया गया था। डीटओ कृष्णमाेहन प्रसाद ने बताया कि हर हाल में बाइक की सवारी के दौरान हेलमेट लगाना ही होगा। साथ ही बताया कि प्रतिदिन बाइक के कागजातों व हेलमेट की जांच होगी। हर हाल में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…