साढ़े चार लाख जाली नोट सहित चार तस्कर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिला पुलिस ने बाजार में जाली नोट की सप्लाई करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने चार लाख 55 हजार 830 रुपये के जाली नोट को बरामद किया है। पुलिस ने एक प्रिंटिंग मशीन, बाइक, नोट को कलर करने वाले रंग को बरामद किया है। खबर प्रेषण तक जाली नोट की गिनती जारी थी। यह गिरोह छपरा-सिवान-गोपालगंज सहित आसपास के जिलों में जाली नोट की सप्लाई करने का काम करती है। पुलिस गिरफ्तार चारों तस्करों से पूछताछ कर रही है। वहीं सूचना यह भी है कि इस मामले में अभी अन्य तस्करों की गिरफ्तारी हो सकती है। मामले में मंगलवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार में जाली नोट की सप्लाई करने वाली गिरोह जिले में सक्रिय हुई है। इसके बाद गोपनीय तरीके से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। सोमवार की रात जब पुख्ता सबूत मिले तो इनके यहां छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान एक बोरा में जाली नोट को रखा गया था। जिसे जब्त किया गया। जब्त जाली नोट में 10 रुपये लेकर 20,50,100,200 और 2000 के नोट शामिल हैं। जिनकी गिनती की जा रही है। एसपी ने बताया कि जाली नोट चार लाख 55 हजार 830 रुपये के करीब हैं। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर अभी अन्य लोगों की गिरफ्तारी होगी। गिरफ्तारी में बलथरा गांव का पंकज कुमार, भगवानपुर थाने के चोरमा निवासी अंशु कुमार ,दिनेश कुमार सहनी, सारण जिले के कोपा थाने के चतरा गांव राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026