परवेज अख्तर/सिवान: सीवान के मुफस्सिल पुलिस ने सुता फैक्ट्री के समीप से हथियार के साथ एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को पकड़ा है. पकड़े गए युवकों में जीरादेई थाना के भैंसाखाल निवासी रवि मिश्रा के अलावा इसी थाना के सुरवल गांव निवासी अंकुर राज उपाध्याय, अभय कुमार व प्रियांशु कुमार शामिल हैं.थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के बयान पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को पकड़े गए चारों आरोपितों को जेल भेज दिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की देर शाम रामनवमी जुलूस से पहले विधि व्यवस्था को लेकर सुता फैक्ट्री मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था. इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार चार युवकों ने पुलिस को देखकर विपरीत दिशा में भागने की कोशिश की. लेकिन, पुलिस ने पीछा कर चारों युवकों को पकड़ लिया. इधर तलाशी के क्रम में बाइक के पीछे बैठे युवक के बैग से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व कारतूस का एक खोखा बरामद किया. तत्पश्चात पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस चारों युवकों का आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…