परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव निवासी निर्मल भगत (55) का शव शुक्रवार को यूपी के देवरिया जिलांतर्गत सलेमपुर गोरखपुर मार्ग पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजरिक गांव के समीप सड़क किनारे मिला. खुखुंदू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान करने के बाद निर्मल भगत के परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन खुखुंदू थाना पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराकर लाने की प्रक्रिया में लग गये. खुखुंदू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर शव मिलने की सूचना दी.
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं निर्मल के पैतृक घर बसुहारी गांव में परिजनों ने बताया कि गत 7 अप्रैल को यूपी के भटनी थाना क्षेत्र के बभनी गांव जाने की बात कहकर घर से वे निकले थे. जब वे 3 दिनों तक घर नहीं पहुंचे उनकी खोजबीन शुरू हुयी. उनको ढूंढने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक जगहों, रिश्तेदार व सोशल मीडिया पर सूचना दी गयी थी. परिजनों के अनुसार भटनी के लिये घर से निकले निर्मल का शव खुखुंदू थाना क्षेत्र में गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे मिलना समझ से परे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…