परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र रसुलपुर गांव में रविवार की देर रात रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गये। घटना जानकारी के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की रात जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी इसके बाद दोनों तरफ से आवेदन लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। कपिलदेव गिरि ने आवेदन देकर कहा है कि घर के दरवाजे पर खाने के लिए चापाकल से पानी लेकर आ रहा था तभी मेरे पट्टीदार कृष्ण गिरि, संजय गिरि, रमेश गिरि ने गाली गलौज देते चाकू और लाठी से मार कर घायल कर दिया इसके बाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मेरे हिस्से की करीब सवा धूर भूमि की मांग सभी कर रहे थे तो मैंने इसका विरोध कर दिया तो मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। इधर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। दोनों पक्षों से तीन लोगों को कृष्ण गिरि, रमेश गिरि, संजय गिरि है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…