Categories: पटना

आ रही कोविड की चौथी लहर, बिहार के इस जिले में 41 दिन बाद मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज

पटना: बिहार के भागलपुर में दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि भागलपुर में 41 दिन बाद कोविड पेशेंट मिले हैं। बताया जा रहा कि एक धनौरा एकचारी की 60 वर्षीय महिला अस्पताल में ऑपरेशन करवाने आई थी। जिस दौरान उनका टेस्ट किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के आरटीपीसीआर लैब में जांच के दौरान दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

वहीं दूसरी 40 वर्षीया महिला पुरैनी लक्ष्मीपुर की रहने बाली है। धनौरा एकचारी की रहने वाली 60 वर्षीया महिला के बेटे ने बताया कि मायागंज अस्पताल ने बेडड नहीं रहने पर 25 अप्रैल को ऑपरेशन का डेट दिया था। इससे पहले कोरोना जांच के लिए सैंपल देने को कहा था। जिसके बाद जांच का सैंपल दिलाकर उसे बहन के घर उस्तू गांव भेज दिया।

इसी दौरान महिला की रिपोर्ट आई जिसमें वह कोविड पॉजिटिव पाई गई।सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि दूसरी कोरोना संक्रमित महिला पुरैनी लक्ष्मीपुर की रहने वाली है। वह भी मायागंज अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आयी थी। दोनों महिलाओं के संपर्क में आए लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024