पटना: बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अब राजधानी पटना में सभी प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक चलेंगे। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने यह निर्देश जारी किया है।
वहीं इससे पहले सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। सरकारी स्कूल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक चल रहे हैं। अब प्राइवेट स्कूल का समय भी चेंज कर दिया गया है। सभी प्राइवेट स्कूल सुबह पौने आठ बजे से पौने 12 बजे तक चलेंगे।
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किए गये है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने यह निर्देश जारी किया है। डीएम ने आमलोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में नहीं निकलने की अपील भी की है। बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग के सेक्रेटेरी संजय कुमार अग्रवाल ने इस आलोक में डीएम को पत्र लिखा था। उन्होंन पत्र लिखकर ये सुझाव दिया था कि स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने विद्यालय को सुबह की पाली में करना आवश्यक है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…