Gopalganj News in Hindi

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हुई फर्जीवाड़ा, तो होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/बैकुंठपुर(गोपालगंज):- जिले के बैकुंठपुर प्रखंड में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा का मामला उजागर होने पर संबंधित लाभूको पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी | साथ हीं इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों पर भी स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी | बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र के मामले में शपथ पत्र के साथ प्राप्त आवेदन में आवेदक का हस्ताक्षर जाली तरीके से पाए जाने के कई मामले प्रकाश में आए हैं | जिसकी विधिवत जांच शुरू कर दी गई है | वही मृत्यु प्रमाण पत्र में भी इस तरह के फर्जीवाड़े की आशंका को लेकर पूरे रैकेट के बारे में पता लगाया जा रहा है | उन्होंने कहा कि इस रैकेट में स्थानीय स्तर पर कुछ दुकानदार भी सम्मिलित हो सकते हैं | जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शीघ्र ही प्रखंड स्तर पर एक टीम का भी गठन किया जा रहा है | जो पूर्व में भी निर्गत किए गए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा वर्तमान में दिए जा रहे प्रमाण पत्रों की जांच कर अपना रिपोर्ट सौंपेगी |

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026