परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड के चंदौली-गंगौली पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद बीडीओ सुनील कुमार गोड़ ने पंचायत सचिव राजमंगल यादव को प्रभार मुक्त कर दिया है। इसे लेकर बीडीओ ने पंचायत के मुखिया और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्थानीय मुखिया और पंचायत सचिव ने मिलकर शिक्षक नियोजन प्राधिकार के आदेश के आलोक 10 शिक्षकों का नियोजन किया है, हालांकि नियोजन प्राधिकार के जिस आदेश पर शिक्षकों की बहाली की गई है, उसे फर्जी बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि पंचायत के लोगों द्वारा इसकी शिकायत करने पर बीडीओ ने इस नियोजन से जुड़े कागजात का अवलोकन करने के बाद गड़बड़ी सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। बीडीओ ने कहा कि शिक्षकों और मुखिया के अलावा पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब संतोषजनक नहीं होने पर पंचायती राज अधिनियम की धारा के तहत बर्खास्त करने की अनुशंसा की जाएगी। इधर पंचायत सचिव को चंदौली-गंगौली के अलावा तीन अन्य पंचायतों के प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…