Barharia Siwan News

बड़हरिया में डीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

परवेज़ अख्तर/सिवान :- डीएम अमित कुमार पांडेय ने गुरुवार को बड़हरिया प्रखंड के औराई पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर में स्थित मतदान केंद्र संख्या 40 और 40 (क) का निरीक्षण किया। डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही सभी बीएलओ तथा सेक्टर पदाधिकारियों को मुस्तैदी से अपने कार्य में लगे हुए थे। डीएम ने मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, रैंप, बिजली, शेड, चापाकल इत्यादि की उपलब्धता को देखा तथा इसके संबंध में उपस्थित बीएलओ प्रभावती कुमारी से जानकारी ली।

उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का भी निर्देश बीएलओ को दिया। डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों से मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच भी सिवान के लोगों के जोश और जज्बे में कोई कमी नहीं है और लोग इस चुनाव में भी भारी संख्या में मतदान कर रिकॉर्ड कायम करेंगे। इस अवसर पर सदर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रमन कुमार सिन्हा, बीडीओ अशोक कुमार, सेक्टर पदाधिकारी रामविचार मांझी तथा शिक्षक हरेराम कुमार साह, प्रकाश प्रियरंजन उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024