परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के खम्हौरी महादलित बस्ती में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महाराजगंज जिला विकास मंच के संयोजक भाजपा नेता मनोरंजन कुमार सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश कुमार द्वारा 75 रोगियोंकी निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गई तथा आवश्यक परामर्श दिए गए। साथ ही स्वच्छता को ले लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर कलावती देवी, लालबाबू राम, हीरा राम, रमांती देवी, चंदन राम, अंजोरिया देवी, शांति देवी, परमशीला देवी, विशाल कुमार, राघव राम, मुकेश कुमार, सत्यप्रकाश शुक्ला, कुमार विश्वरंजन समेत कई लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…