परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े चार सेशन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह की अदालत में चारों मामले सुने गए। विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा रामराज प्रसाद की उपस्थिति में राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े पूरक अखलाक एवं चंदन के मामले में दो प्रलेख प्रदर्श चिह्नित किए गए। दारोगा प्रसाद राय विद्यालय परिसर में पुलिस पदाधिकारियों पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में अदालत ने बचाव पक्ष को सफाई साक्ष्य देने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…