पटना: राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून माह का अनाज पांच जुलाई तक मिलेगा। पहले वितरण की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गयी थी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी संगीता सिंह ने अवधि विस्तार से संबंधित पत्र सभी डीएम को भेजा है। जिले में पांच लाख 52 हजार 421 कार्डधारी है। इसमें से चार लाख 56 हजार 831 लाभुक अनाज ले चुके हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी डीलरों को अवधि विस्तार की जानकारी देते हुए अनाज का वितरण करने का निर्देश दिया गया है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रचार करें
खाद्य एव उपभोक्ता संरक्षक विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी डीएम को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि नवम्बर माह तक इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज (दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल) का वितरण मुफ्त किया जाना है। उन्होंने लाभुकों को जागरूक करने के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकानों के अन्य अन्य प्रमुख स्थानों पर बैनर-होर्डिंग के माध्यम से प्रचार करने को कहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…