Categories: पटना

सीतामढ़ी: तेज बारिश में गिरी कच्ची दीवार, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार में लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत बनती जा रही है. सीतामढ़ी जिले में मानसून की बारिश से लगातार आम जनजीवन हलकान है. सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड के भबदेपुर पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव के परिवार पर बारिश कहर बनकर टूटा. शुक्रवार को हुई भारी बरसात के कारण एक दीवार गिर गई. हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना इतनी भयानक थी एक साथ बारिश के दौरान खेल रहे 3 बच्चे मौत के मुंह में समा गए. जानकारी के मुताबिक, भबदेपुर पंचायत के इस्लामपुर गांव वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद हासिम शाह के 9 वर्षीय पुत्री जैनब खातून , पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद इनायत और दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैजान बारिश के दौरान घर के पास खेल रहा था. इसी बीच पुराना जर्जर हो चुका दीवार बच्चों पर गिर पड़ा. मलबे में दबने से तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जाता है कि बच्चों के पिता नौकरी के सिलसिले में गांव से बाहर थे. बच्चे मां के साथ घर पर थे.

गांव में मातम

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना और दूसरे प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा से बच्चों के शव को बाहर निकला गया. सभी बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले को लेकर रीगा के बीडीओ नीतू प्रियदर्शनी ने बताया कि मृतक के प्रति प्रशासनिक सहानुभूति है. सरकार द्वारा निर्धारित सभी योजनाओं से पीड़ित परिवार को लाभ पहुंचाने की कोशिश किया जाएगा.

बारिश से बढ़ी परेशानी

पश्चिमी चंपारण के बगहा में बरसाती नदियां फिर से बर्बादी की नई कहानी लिख रही हैं. सैकड़ों परिवारों से उनका सबकुछ छिन गया है. कल तक खुशहाल जीवन जीने वाले लोग आज दाने-दाने को मोहताज हैं. जिंदगी बचाने की जद्दोजहद चल रही है. सरकारी मुलाजिम ग्रामीणों की दुर्दशा देखने तक नहीं आए. नतीजतन, ग्रामीणों की जिंदगी के एक-एक पल भगवान भरोसे कट रहे हैं. बाढ़ की वजह से रामनगर प्रखंड की तीन पंचायतें बगही, सखुआनी और मंचनगवा की सड़कें क्षतिग्रस्त होकर बह गई हैं. मुख्यालय से इन तीन पंचायतों का संपर्क टूट गया है. गांव की होनहार बिटिया पन्ना बीमार हो गई. गांव में इलाज नहीं. तो ग्रामीणों ने चारपाई को स्ट्रेचर बनाया. नदी के बांध को कुदाल चलाकर समतल बनाया. फिर दवा के लिए डॉक्टर के यहां पहुंचाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026