400 मरीजों का चांडी बाजार में हुआ मुफ्त में इलाज एवं नि:शुल्क दवा वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत चांडी बाजार के अर्जुन फाउंडेशन के सौजन्य एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया| आयुर्वेद रत्न से सम्मानित डॉक्टर रंजन कुमार, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ मृत्युंजय चौबे, डॉक्टर नीतीश कुमार ,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ आरती सिन्हा ने इस कैंप में निशुल्क परामर्श दिए एवं निशुल्क दवा वितरण भी किया गया.

लगभग 400 मरीजों का इलाज किया गया जिसमे पेट छाती,पथरी, शुगर ,ब्लड प्रेशर,लकवा एवं अन्य के रोगी भी सुदूर देहात से इलाज के लिए पहुंचे. वही इस अवसर पर संस्था निदेशक अर्जुन कुमार साह ने बताया कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा मानी जाती है.

अर्जुन फाउंडेशन पूर्व से ही गरीबों की मदद करते आ रहा है एवं आगे भी ऐसे ही तत्परता से करता रहेगा. संस्था के सदस्य शशिकांत कुमार ने बताया कि गरीबों की सेवा कर के हम सभी को काफी खुशी मिलती है एवं ऐसे आयोजन में हम सबका सहयोग हमेशा रहता है. इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुफियान सिद्दीकी ने ब्लड शुगर भी किया वही,नितेश कुमार, शहनाज,मनीषा,अमित कुमार, दीपक शैलेश श्रीवास्तव पंकज कुमार मनोज गुप्ता अंकित आदि ने भाग लिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026