तरवारा में कार व बाइक की टक्कर में चाचा इम्तियाज अली व भतीजी शमा परवीन की दर्दनाक मौत, अन्य तीन घायल, परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के पास एसएच 73 पर रविवार की दोपहर बाद एक अनियंत्रित कार ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक के साथ कार के परखच्चे उड़ गये। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह,अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार,अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार,अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने स्थानीय लोगों की मदद घायलों को कार से बाहर निकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया,जबकि मृत बच्ची समेत दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया।

मृतक की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी इम्तेयाज अली और उनकी भतीजी शमा परवीन के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी रिशु मिश्रा, संदीप मिश्रा तथा विशाल कुमार के रूप में हुई। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया जाता हैं कि इम्तेयाज अली अपनी भतीजी शमा परवीन को बाइक पर लेकर तरवारा की तरफ से अपने मामा के घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार के चालक ने ओवरटेक करने के दौरान कर्णपुरा गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इससे दोनों की मौत घटना पर हो गयी।

वहीं घायल संदीप ने बताया कि कार में सवार मैं, रिशु एवं विशाल तरवारा घूमने आया थे और लौटने के क्रम में बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। उधर चाचा और भतीजी के मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है।परिजन दहाड़ मार रो बिलख रहे हैं।परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026