Siwan News

पुरानी पेंशन योजना बहाली को ले शिक्षकों ने रखा उपवास

परवेज अख्तर/सिवान : पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को ले बिहार प्रदेश शिक्षक संघ के सदस्यों ने रविवार को शहर के महादेवा स्थित सांसद ओमप्रकाश यादव के आवासीय कार्यालय पर एकदिवसीय शांतिपूर्ण उपवास का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन अहमद ने किया।। कार्यक्रम में सैकड़ों पेंशन विहीन शिक्षक कर्मी शामिल थे। शिक्षकों ने सांकेतिक उपवास कर सांसद को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अपने वक्तव्य में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में 1 जनवरी वर्ष 2004 से पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन को कर दी गई। इस के वजह से 60 लाख शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी प्रभावित हैं। इन कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2005 से नव परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना लाकर पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया। जिला सचिव सह राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि संविधान में सरकारी सेवकों को पेंशन प्राप्त करने का प्रावधान है। पेंशन कोई भीख या दान नहीं है बल्कि यह सरकारी कर्मचारी द्वारा दी गई सेवा के बदले प्राप्त धनराशि है। बताया कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करते हैं, 26 नवंबर को तो संसद तक मार्च किया जाएगा। मौके पर रामकुमार सिंह, काशी नाथ मांझी, सुरेश कुमार कुशवाहा, तबस्सुम आरा, मो. रोजाद्दीन, अली असगर अंसारी, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, बसंती देवी, रामाशंकर सिंह, अब्दुल मुनीम, मदन प्रसाद, संजीव रंजन, मो. मजीद समेत अन्य वित्तरहित शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026