परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के के केल्हरुआ चट्टी से रविवार की शाम स्थानीय लोगों ने दो पशु तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि दोनो पशु तस्कर दो गाय को लेकर कहीं जा रहे थे। तभी संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने इस बारे में दोनो तस्करों से पूछताछ की। संदेह होने पर दोनों तस्करों को लोगों ने पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के बरासो निवासी मो. शाहिल और मनौवर मियां है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि तस्करों से दो गाय बरामद किया गया है। साथ ही तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…