बड़ी खबर

चेहल्लुम पर इमाम हुसैन की याद हुई ताजा, निकाली गईं आकर्षक झांकियां

परवेज अख्तर/सिवान : चेहल्लुम के मौके पर मंगलवार को इमाम हुसैन की शहादत की यादें फिर ताजा हो उठीं। शहर के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान यजीद की सेना द्वारा इमाम हुसैन एवं उनके समर्थकों के कत्लेआम की घटना एवं उनके परिजन पर अत्याचार को मो. साहब के अनुयायियों ने अपने तरीके से याद किया। चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की करबला के मैदान में शहादत की याद में परंपरागत रूप से मना। यौम-ए-आशुरह के 40वें दिन मनाएं जाने वाले इस त्यौहार को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। जुलूस पांच बजे शाम से निकलना शुरू हो गया था। जुलूस में आकर्षक झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़क के दोनों तरफ लग गईं थीं। उधर प्रशासन ने पूरी तैयारी करते हुए हर चौक चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की थी। जुलूस देर रात तक शहर की सड़कों से निकाला गया जो नया किला नवलपुर पहुंच कर समाप्त हो गया।

निर्धारित रूट से निकाले गए जुलूस

जिला मुख्यालय में देशभक्ति से संबंधित कई आकर्षक झांकियां निकाली गईं। लाइसेंसधारियों द्वारा अपने निर्धारित रूट के अनुसार बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक ताजिया एवं झांकियां निकाली गईं। मौके पर शहर के नया किला ईदगाह में एक से बढ़कर एक ताजिया लाए गए थे। जुलूस में डंडों के साथ प्रदर्शन कर लोगों ने अपने अपने करतब दिखाए। उन्हें देखने के लिए भी मेले में हजारों की संख्या में लोग उमड़े पड़े। वहीं प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद था।

ऐसे निकला चेहल्लुम का जुलूस

या हुसैन की सदाओं के बीच मंगलवार को मुहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम का जुलूस बेहद गमजदा माहौल में शहर के प्रमुख मुहल्लों से निकाला गया। शहर के शांति वटवृक्ष होते हुए मौलेश्वरी चौक, नया किला मैदान होते हुए अखाड़ा लेकर नवलपुर करबला पहुंचे। सबसे पहले अखाड़ा नंबर एक दक्खिन टोला, अखाड़ा संख्या दो मखदुम सराय, अखाड़ा संख्या पांच कागजी मोहल्ला, अखाड़ा संख्या सात नया किला, अखाड़ा संख्या आठ फतेहपुर, अखाड़ा संख्या नौ महादेवा व अखाड़ा संख्या 10 लक्ष्मीपुर से बारी-बारी से निकाला गया। वहीं अखाड़ा संख्या तीन शेख मुहल्ला, अखाड़ा संख्या चार पुरानी किला पोखरा व अखाड़ा संख्या 6 नया बाजार का जुलूस इस बार किसी कारण से नहीं निकाला गया।

प्रखंडों में भी रही चेहल्लुम की धूम

जिले के भगवानपुर हाट, मैरवा, हसनपुरा, सिसवन, लकड़ी नबीगंज, तरवारा, पचरूखी, बसंतपुर, दारौंदा, नौतन, जीरादेई, रघुनाथपुर आदि प्रखंडों में मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाल कर मनाया गया। इस दौरान हसनपुरा के उसरी, मन्द्रापाली में रात भर इमाम बारगाह में मजलिस व नौहा करते हुए मातम किया गया। सभी चौक पर ताजिया भी रखे गए थे। उसरी खुर्द में लोगों ने जंजीर से मातम भी करते हुए गम ए हुसैन मनाया दूसरी तरफ उसरी, हसनपुरा, खाजेपुर, निजामपुर, शेखपुरा, सरैया, सेमरी, टोलापुर, अरंडा आदि गांव से ढोल बाजे के साथ जुलूस भी निकाला गया जिसमें युवाओं ने अपनी कला का करतब दिखाया। शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट रहा।

बिजली की सप्लाई रही ठप

चेहल्लुम को लेकर सोमवार की देर रात से शहर में बिजली की आपूर्ति ठप कर दी गई थी। इसके बाद मंगलवार की सुबह छह बजे से बिजली की सप्लाई दी गई। वहीं पुन: दोपहर में बिजली की आपूर्ति को जुलूस निकलने के पहले बंद कर दिया गया। सभी जुलूस जब शांतिपूर्ण संपन्न हो गए तो रात के 10 बजे के बाद बिजली की सप्लाई शहर में शुरू की गई। इस दौरान लोगों को बिजली के बिना ही अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं कई लोगों के घर में लगे बिजली के उपकरण बेकार साबित हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026