छपरा

चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह की बच्चों के बीच केक काटकर हुई शुरुआत

छपरा: जिले के मशरख प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के पश्चिम टोला गांव में वार्ड-3 के आंगनवाड़ी केन्द्र 139 पर सारण चाइल्ड लाइन 1098 के द्वारा दोस्ती सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों और समुदाय स्तर पर खेल कूद, पेंटिंग,लेखन, जागरूकता शिविर और बाल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर केक काट बच्चों को कार्यक्रम से जोड़ा गया। मौके पर टीम मेम्बर अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि दोस्ती सप्ताह बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

जारी हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर कोई भी व्यक्ति बच्चों की मदद कर सकता है। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के ज्यादा से ज्यादा प्रचार और बच्चों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया गया। साथ ही उन्होंने कहां कि हमें बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। बच्चे समाज के धरोहर है जब बच्चों के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तों स्वस्थ बाल समाज की निर्माण होगी। मौके पर टीम मेम्बर रागिनी कुमारी,निरज कुमार, इंद्रा कुमारी,प्रिस कुमार समन्वयक समेत दो दर्जन बच्चे और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026