छपरा

सारण में बदमाशों ने सीएसपी कर्मी को जख्मी कर 77 रुपए लुटे

छपरा: अमनौर-भेल्दी स्टेट हाईवे पर भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक के निकट एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र चांदपुरा में शुक्रवार को हथियार के साथ घुसे आधा दर्जन अपराधियों ने एक कर्मी को घायल कर केंद्र से 77 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिग कर सभी अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर अमनौर व भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। सीएसपी केंद्र के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि दो महिला व एक पुरुष सीएसपी केंद्र पर काम कर रहे थे। शुक्रवार को कर्मी अपना काम निपटा रहे थे तभी अचानक पांच अपराधी मुंह बांध कर केंद्र के भीतर हथियार लेकर घुसे और रुपये की मांग करने लगे।

कर्मी भेल्दी के बसोता गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र रंजीत कुमार सिंह अपराधियों को जब रुपये देने से मना किया तो उनमें से एक ने पिस्टल की बट से उसके सिर प्रहार किया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा । वही पीछे मौजूद अपराधियों ने दो गोली सीसीटीवी के लगे डिस्प्ले पर दाग दी। ग्राहक सेवा केंद्र में मौजूद ग्राहकों को डरा धमकाकर रुपये लूटकर फरार हो गए।

चौकीदार को कब्जे में लेकर घटना को दिया अंजाम

घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने फुल प्रुफ प्लान बनाया था। उन्हे यहां की स्थिति हर एक गतिविधि की जानकारी थी। अपराधियों को पता था कि केंद्र पर हमेशा एक चौकीदार तैनात रहता है। मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले एक अपराधी ने चौकीदार पर कट्टा तान दिया । जिससे वह कोई हरकत नहीं कर सके। उसके बाद अंदर मौजूद ग्राहकों को भी लगातार पिस्टल दिखा कर डरा धमका रहे थे। अपराधी दो महिला व एक पुरुष कर्मी से रुपये की मांग कर रहे थे । इसी दौरान कर्मी रंजीत जब रुपये देने से मना किया तब पिस्टल की बट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। रंजीत का इलाज अमनौर के एक अस्पताल में चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के लिए ऑफिस के भीतर ही बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई।

मढ़ौरा एसडीपीओ मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार व अमनौर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच कर वरीय अधिकारियों को सूचित किया । सूचना मिलने पर मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा सीएसपी केंद्र पहुंचे । सभी कर्मियों व ग्राहकों से पूछताछ के बाद अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सीएसपी संघ ने की घटना की निदा

मौके पर दर्जनों सीएसपी संचालकों के साथ पहुंचे संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सीएसपी कर्मियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस मामले को लेकर जल्द एसपी से मिलकर त्वरित जांच व उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026