Categories: पटना

दोस्ती में दरार? कांग्रेस को ‘डूबता जहाज’ बता RJD ने उड़ाया मजाक, कहा- सिद्धू की तरह कन्हैया करेंगे पार्टी को बर्बाद

पटना: कन्हैया की कांग्रेस में एंट्री से पार्टी और राजद के रिश्तों में दरार सी आ गई है। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने का कटाक्ष करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार ‘एक और नवजोत सिंह सिद्धू’ की तरह हैं, जो सबसे पुरानी पार्टी को ‘बर्बाद’ कर देंगे। कांग्रेस को ‘डूबता जहाज’ बताकर उसका मजाक उड़ाते हुए राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कन्हैया के शामिल होने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

तिवारी ने कन्हैया के उस बयान का जिक्र किया, ‘कांग्रेस एक बड़ा जहाज है जिसे बचाने की जरूरत है’। राजद नेता ने कहा, ‘वह एक और नवजोत सिंह सिद्धू की तरह है जो पार्टी को और बर्बाद कर देगा।’ राजद नेता ने पत्रकारों से कहा, ‘कन्हैया कुमार के शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह पार्टी को नहीं बचा सकते। कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसका कोई भविष्य नहीं है।’

राजद सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बात से नाखुश है कि तेजस्वी यादव से सलाह किए बिना कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल कर लिया गया। कांग्रेस राजद के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘महागठबंधन’ का हिस्सा है जिसने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि कांग्रेस की बिहार इकाई के नेताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बता दें कि 28 सितंबर को कन्हैया कुमार ने कांग्रेस का हाथ थामा था। उनके साथ ही, गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी ‘वैचारिक रूप से’ कांग्रेस के साथ जुड़े, हालांकि, विधायक होने के कारण कुछ तकनीकी मुद्दों के मद्देनजर आने वाले दिनों में वह औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर इन दोनों युवा नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उनके साथ शहीद पार्क जाकर भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024