परवेज अख्तर/सिवान: द्वितीय चरण में सीवान सदर प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव की काउंटिंग शुक्रवार को देर रात डायट में समाप्त हो गई। इस दौरान मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद की दो सीट समेत सभी छह पदों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। सभी विजयी नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय प्रतिनिधियों को जीत के प्रमाणपत्र भी दे दिए गए हैं। जीत का प्रमाणपत्र मिलते ही विजयी नेताओं के चेहरे खिल उठे। इधर, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 से पूर्व अध्यक्ष संगीता यादव जहां दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहीं, वहीं क्षेत्र संख्या 16 से पिंकी देवी अपनी सीट नहीं बचा सकी। इस सीट से पहली बार उर्मिला देवी जिला परिषद का चुनाव जीतने में सफल रही है। इधर, सीवान सदर प्रखंड के 18 पंचायतों में से 8 में मुखिया महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। 10 पंचायत में जहां पुरुष वहीं 8 पंचायत में महिला मुखिया चुनाव जीती है। वहीं, 18 पंचायत में 8 में महिलाएं सरपंच का चुनाव जीत गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी पद के लिए भी काफी संख्या में महिलाएं चुनाव जीतने में सफल हुई है। कुल मिलाकर कह सकते है कि सीवान सदर प्रखंड में 29 सितंबर को हुए पंचायत चुनाव में आधी आबादी ने भी अपनी जीत का परचम लहराया है। कई महिलाएं भी पहली बार मुखिया, सरपंच व बीडीसी का चुनाव जीत अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सीवान सदर प्रखंड के पंचायत से जीते मुखिया
सीवान सदर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य के विजयी सदस्य
सीवान सदर प्रखंड में सरपंच पद से जीते प्रतिनिधि
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…