गडॉर गांव: दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी को 20 वर्ष कारावास की सजा

परवेज अख्तर/सिवान: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्ठम सह विशेष अदालत पाक्सो पी के सिंह श्रीनेत की अदालत ने बुधवार को दुष्कर्म से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 20 वर्ष कारावास की सजा दी है। अदालत ने मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को भादवि की धारा 376 के अंतर्गत 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹40 हजार अर्थदंड तथा पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत 2 वर्ष सश्रम कारावास एवं 10 हजार अर्थ दंड की सजा दी है ।इसके अतिरिक्त अदालत ने मामले में नामजद तीन महिलाओं  सुनैना देवी रीना देवी एवं सुशीला देवी को पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत 3-3 वर्ष कारावास एवम ₹20 हजार अर्थदंड की सजा दी है।

अर्थदंड भुगतान नहीं करने पर अभियुक्तों को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आंदर  थाना अंतर्गत गडॉर गांव निवासी शंभू नाथ सिंह की पत्नी सिया देवी ने वर्ष 2014 में आंदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसी के गांव के जमादार सिंह के घर मेरी नाबालिक  लड़की बराबर आती जाती थी। जिसको दुष्कर्म के नियत से अगवा कर लिया गया है ।2 दिन बाद लड़की बरामद हुई और उसने अपने बयान में मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह एवं उसके परिवार के तीन महिलाओं को आरोपित करते हुए दुष्कर्म की बात को स्वीकार किया था। अदालत ने सुनवाई के पश्चात अभियुक्तों को उपरोक्त सजा दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024