✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
महाराजगंज थाना क्षेत्र के माधी गांव में बाइक सवार तीन अपराधियों ने मंगलवार की देर रात पिता पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पिता पुत्र को सदर अस्पताल लाया गया जहां पिता की स्थिति गंभीर को देख डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।वही पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान माधी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह एवं उनके पुत्र चंदन सिंह के रूप में हुई है।
सत्येंद्र सिंह को चार गोली लगी है।जबकि चंदन सिंह को एक गोली लगी है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि पिता-पुत्र घर के आगे बैठे हुए थे तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पिता पुत्र को गोली लग गई।मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…