Categories: पटना

जुआरियों ने विद्यालय को बनाया निशाना, दीवार पर लिखी गंदी बातें, दरवाजे को एमसील से सील करके वायरिंग से की तोड़फोड़

पटना: विद्यालय को शिक्षा के मंदिर कहा जाता लेकिन यहां तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जुआरियों ने अश्लीलता की सारे हदें पार कर दी। विद्यालय के दीवार पर गंदी गंदी बातें लिखा। जिसके बाद उससे भी जब मन नहीं भरा, तो बिजली वायरिंग को तोड़फोड़ कर विद्यालय के लगभग एक दर्जन ताला को एमसील से सील कर दिया।

मामला पूर्वी चम्पारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय राजपुर का है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद व सहायक शिक्षक चंदन नंट विद्यालय पहुंचे और ताला खोलने गए तो देखे की ताला सील है। उसके बाद दीवार पर अश्लील बातें लिखी हुई है और बिजली वायरिंग को तोड़फोड़ तथा अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तास फारक विद्यालय कैंपस में फेंका गया है।

इसके बाद तुरंत प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद केसरिया थाना व स्थानीय मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता व वार्ड को सूचना कर घटना का सारा वाक्य दिखाया और बताया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर केसरिया पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026