Categories: पटना

लालू यादव के लाल ने मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग, कहा- नीतीश चचा दारु बंदी बहुत हुई…अब रजनीगंधा तुलसी भी बंद करवाएं

पटना: लालू के बड़े लाल अक्सर अपनी ट्वीट से सुर्खियों में रहते हैं। जहां कल उन्होंने नीतीश चचा एंट्री की तस्वीर ट्वीट करके सबको सस्पेंस में डाल दिया। वहीं आज तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में दारुबंदी के बाद अब जरा रजनीगंधा तुलसी को भी बंद करवाने की बात कह रहे। उनके ट्वीट से साफ होता कि वह बिहार में शराबबंदी मुहिम शुरू होने के बादपान गुटखा बंद मुहीम चलाने के लिए नीतीश कुमार को बोल रहे।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि नीतीश चचा जी ये दारू बंदी बहुत हुई…अब जरा रजनीगंधा तुलसी भी बंद करवाये ..कही आप भी तो मुँह में रजनीगंधा और कदमो में दुनिया वाली बात पर यकीन नही कर रहे। मुहिम- बंद करो रजनीगंधा तुलसी। ट्विटर के जरिए वह मुख्यमंत्री चो चुनौती दे रहे। मुख्यमंत्री से बड़ी मांग करते हुए उन्होंने यह लिखा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि कही आप भी तो मुँह में रजनीगंधा और कदमों में दुनिया वाली बात पर यकीन नहीं कर रहे। इसके साथ ही तेज प्रताप ने बिहार में रजनीगंधा तुलसी जैसे गुटखा पान तंबाकू को पूरी तरह से बैन करने के लिए मुहिम चलाने की बात कही है।

बिहार में सरकार ने 2023 तक पहले से ही सभी प्रकार के गुटखा पान तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन इसे गंभीरता से लागू नहीं किया गया है। जिसके कारण आज भी यह सभी जगह धड़ल्ले से बेचा जा रहा। बिहार की दीवारें लोगों की गाड़िया तक गुटके से रंगीन मिल जाती। लोग लगातार इन चीजों का सेवन करते हैं।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024