परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में मंगलवार की रात एक निर्माणाधीन मकान में जुआ खेलते समय पुलिस ने सात लोगों को 65 सौ रुपये, 180 एमएल के 11 बोतल देसी शराब तथा एक चोरी की बाइक व एक सेट ताश के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि मंगलवार की रात डेहरी गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंच गई तथा सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के पास से 180 एमएल के 11 बोतल देसी शराब,एक चोरी की बाइक, एक सेट ताश तथा 65 सौ रुपये नकद जब्त किया। गिरफ्तार लोगों में बदरजीमी निवासी रामबाबू कुमार, भीम कुमार, डेहरी के विशाल कुमार, धनेश कुमार, विशाल राम, रसूलपुर के दहारी महतो, बलिस्टर महतो शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया। इनकी गिरफ्तारी से अन्य जुआड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…