Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आधार कार्ड बनवाने जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव समीप सहेली संग आधार कार्ड बनवाने जा रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पीड़िता की सहेली के सामने ही अंजाम दिया गया है। घटना 19 अगस्त की है। इस मामले में पीड़िता की पहचान पर एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में फरार चल रहे दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की चल रही है।  पकड़ा गया आरोपित भगवानपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सत्येंद्र महतो है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर,मेडिकल कराने के बाद 164 का बयान दर्ज कराया है। मामले में बताया जाता है कि पीड़िता अपनी सहेली के साथ रविवार को आधार कार्ड बनवाने जा रही थी तभी राजपुर गांव समीप सत्येंद्र जबरन पीड़िता को अपने संग लेकर चला गया। थोड़ी ही देरी में वहां दो और युवक आ गए और तीनों से पारी पारी से पीड़िता संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह सब पीड़िता की सहेली के सामने ही हुआ। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंच अपने पिता को फोन पर सारी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर भगवानपुर थाना गए। जहां से उसे महिला थाना भेज दिया गया। मामले में महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपित की गिरफ्तारी कर उसके दो अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़िता अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026