Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डीलर की मनमानी के खिलाफ वार्ड  22 के उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 में गुरुवार की सुबह डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं ने सड़क पर डीलर के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम को आवेदन देकर डीलर की शिकायत करने की बात कही। उपभोक्ताओं ने वार्ड पार्षद सत्यम भारतीय के नेतृत्व में डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं में शामिल  मोख्तार अहमद, इजहार अहमद, मो. आकिब, इफ्तखार अहमद, शमशाद अहमद, सोहैल अहमद, अब्दुल कुदुस, साबिर अली, दिलीप कुमार, आशा देवी, मो. शाहिद समेत अन्य उपभोक्ताओं ने  आरोप लगाते हुए बताया कि दुकानदार द्वारा पिछले दो माह से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। वहीं राशन दस किलो चावल के जगह पर पांच किलो  या चार किलो ही दिया जाता है। जब उन लोगों द्वारा इसका विरोध किया जाता है या इस बारे में पूछताछ किया जाता है तो वे गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही कहते हैं कि अनाज लेना है तो लो , नहीं तो जहां शिकायत करना है करो। इसके अलावा एक माह का राशन देते हुए दो से तीन महीने का कूपन ले लेते हैं। शिकायत करने पर बार बार डीलर द्वारा धमकी जाती है। वार्ड पार्षद ने कई बार इसकी शिकायत एमओ से भी की थी। उन्होने 10-15 दिनों के अंदर राशन वितरण की बात कही थी। बावजूद इसके डीलर द्वारा दो माह पर राशन का वितरण किया जाता है। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी  रंजीता को एक आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि डीलर द्वारा उपभोक्ताओं केे बीच समय से राशन किराशन का वितरण नही किया जाता है। जिलाधिकारी से डीलर के विरूद्ध राशन किराशन नही देने की व पूछे जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने की शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026