Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गम्भीररूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के अम्बेडकर चौक पर बोलेरो की धक्के से साइकिल सवार संतोष घायल हो गए।घायल का ईलाज सदर अस्पताल में करवाया गे।वही उचकागांव थाना क्षेत्र के लाइन बाजार-मीरगंज मुख्य मार्ग पर अमठा भुवन गांव के मोड़ के समीप एक बस द्वारा एक बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया गया। जिसमें दोनों युवकों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक मीरगंज से लाइन बाजार की तरफ जा रहे थे।

जैसे ही वे अमठा भुवन गांव के मोड़ के समीप पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक सवारी बस द्वारा उन्हें रौंद दिया गया। जिससे दोनों युवक बुरी तरीके से जख्मी हो गए। घटना के दौरान युवक की बाइक भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस चालक भी बस लेकर एक बिजली के खंभे से टकरा गया। जख्मी युवकों की पहचान जिले के श्रीपुर ओपी के भगवानपुर गांव के हसनैन मियां के पुत्र असलम मियां तथा पप्पू आलम के पुत्र बुलेट आलम के रूप में किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024