मैरवा के बंगरा में जमीन विवाद में गरजी बंदूकें

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में सोमवार को मकान रंगने के विवाद में गोली चल गयी। एक पक्ष ने मकान के रंगने का विरोध करते हुए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गांव में गोली चलने के बाद अफरा -तफरी मच गयी। पांच राउंड फायरिंग के बाद मकान में रहने वाले मजदूरों ने घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचायी। इस दौरान मकान रंग रहे मजदूर और महिला की पिटाई कर दी गयी। जिसमें महिला मिथला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बंगरा गांव में सीआरपीएफ के जवान सोनू सिंह के घर में रंग रोगन का कार्य चल रहा था। अगले माह घर में शादी होने को लेकर मकान के सामने का हिस्सा रंगा जा रहा था। इसी दौरान उनके पट्टीदार बबलू सिंह ने रंगायी कार्य का विरोध करते हुए कार्य को रोके जाने की बात कही। बबलू सिंह सांसद के प्रखंड प्रतिनिधि बताये जा रहे है। बबलू सिंह मकान के आधे हिस्से को अपनी जमीन में होने का दावा कर रहे थे। विरोध के बाद रंगाई कार्य को नहीं रोका गया तो रंगाई का कार्य कर रहे मजदूर की पिटाई कर भगा दिया। बीच बचाव में गयी सोनू की मां मिथला सिंह की पिटाई कर दी गयी। दोनों पक्ष के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ही बबूल सिंह ने लाइसेंसी गन से सोनू सिंह के मकान पर फायरिंग कर दी।

पांच राउंड गोलियां चलाई

मकान की खिड़की पर पांच राउंड गोलियां चलाई गयी। गोली चलाये जाने के बाद सोनू सिंह के परिजन घर से बाहर निकल गये। गोली चलाये जाने के समय सोनू सिंह घर में नहीं था। घर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। फायरिंग में अवैध हथियार के प्रयोग का आरोप भी लगाया गया है। सोनू सिंह ने आवेदन में बबलू सिंह, उमेश सिंह, विजय सिंह, वकील सिंह समेत नौ लोगों को आरोपित किया है। गोली चलने की सूचना के बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार निराला ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। सोनू सिंह के परिजनों ने गोली चलाये जाने का वीडियो फुटेज भी पुलिस को दिखाया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मकान रंगने के विवाद में गोली चलाये जाने का आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली चलाने का आरोपित गांव से फरार है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026