Categories: जिला

आर्केस्ट्रा की आड़ में फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा

जी. बी. नगर तरवारा में ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन

स्थानीय थाना ने की अनदेखी तो एसपी को दिया ग्रामीणों ने आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के कई प्रखंडों में जिस रफ्तार से अवैध आर्केस्ट्रा का संचालन हो रहा है उसके खिलाफ अब वहां के ग्रामीणों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके प्रशासन ने मौन धारण किया है। प्रशासन की इसी अनदेखी का नतीजा है कि आर्केस्ट्रा की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा जोरों पर फल फूल रहा है। इस कारण यहां शरारती तत्वों के साथ अपराधियों का जमावड़ा भी होता है जहां जिस्मफरोशी के साथ साथ शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है। ताजा मामला जीबी नगर थाना क्षेत्र कर है। जहां इन दिनों आर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार का धंधा अपनी चरम पर है। क्षेत्र के तरवारा, नवका बाजार, सलारगंज, दीनदयालपुर, चाड़ी, चांदपुर बाजार समेत थाना क्षेत्र के दर्जनों से अधिक बाज़ारों पर अवैध रूप से खुलेआम आर्केस्ट्रा का संचालन संचालकों द्वारा किया जा रहा है। आर्केस्ट्रा का संचालन करने वाले अधिकांश जिले एवं अन्य जिलों के कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं। यहां गौर करने की बात तो यह है कि स्थानीय पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालन पर लगाम लगाना तो दूर आज तक किसी से उनके लाइसेंस के बारे में भी जानकारी नहीं ली है पुलिस ने आज तक आर्केस्ट्रा में रहने वालों के वोटर आइडी की भी जांच नहीं की है जिससे यह पता चल सके कि आखिर आर्केस्ट्रा में काम करने वाले सभी डांसर और कर्मी कहां के रहने वाले हैँ। बाजार वासियों द्वारा थाना इलाका में हो रहे इस कारनामे पर रोक लगाने की कोशिश की गई, परंतु पुलिस की मदद नहीं मिलने एवं अपराधी किस्म के संचालकों के भय से बाजार के सभ्य एवं संभ्रांत परिवार के लोगों ने चुप्पी साध ली। लेकिन इसी को लेकर तरवारा गिरिटोला व साईंटोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी के नेतृत्व में एसपी को आवेदन देकर इस ओर कार्रवाई की मांग की है।उधर यह धंधा भगवानपुर में भी फलफूल रहा था जिस पर स्थानीय थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने कार्रवाई की और दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि अभी भी कई आरोपित कांड संख्या 93/18 में फरार चल रहे हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024