Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिलेंडर फटने से महिला समेत दो झुलसे, गंभीर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव में गुरुवार की बड़े सिलेंडर से छोटे गैस में रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक की स्थिति गंभीर देख उसेचिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि एक का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों की शिनाख्त बरपलिया गांव निवासी वैजंती देवी तथा गांव का ही त्रिभुवन यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरपलिया गांव के संतोष यादव की पत्नी बैजंती देवी सुबह खाना बनाने जा रही थी। इसके लिए बड़े गैस सिलेंडर  से छोटे सिलिंडर में गैस की रिफिलिंग करने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई और वहां मौजूद वैजंती देवी और वहां  त्रिभुवन यादव भी झुलस गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाते हुए उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया, जिसमें महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसको चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि महिला का शरीर 80 प्रतिशत झुलस गया है। सिवान से डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि त्रिभुवन का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024