परवेज़ अख्तर/सिवान :- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े सेशन मामले की सुनवाई गुरुवार को की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में गुरुवार को दो सेशन मामलों की सुनवाई की गई। राजीव रोशन हत्याकांड मामले में कांड के दूसरे आइओ तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने अपनी गवाही दर्ज कराई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने गवाह से जिरह किया। जिरह समाप्त हो गया। राजीव रोशन हत्याकांड से ही जुड़े दो अभियुक्तों अखलाख एवं चंदन के मामले में भी कांड के आइओ रहे सुनील कुमार ने अपनी शेष मुख्य परीक्षण को दर्ज कराया। बचाव की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने आइओ सुनील कुमार का जिरह किया जो समाप्त हो गया। मुख्य परीक्षण विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने पूरा कराया। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद भी उपस्थित थे, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन के अलावा मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…