दरौली

गौरी ने धूसी क्रिकेट क्लब को 31 रन से हरा ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के विश्वनिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गौरी व धुसी टोला टीम के बीच खेला गया। इसमें गौरी टीम ने 31 रन से जीत हासिल का ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर धुसी की टीम ने गौरी की टीम को बल्लेबाजी करने को अामंत्रित किया। गौरी की टीम टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 135 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी धुसी की टीम ने 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस पर गौरी की टीम 31 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू नेता अजय सिंह ने विजेता ट्राफी देकर पुरस्कृत किया वहीं उपविजेता टीम उपविजेता ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज अमन सिंह व मैन ऑफ द मैच विजय सहनी को दिया गया। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीडीसी नवीन सिंह, बबलू सिंह, सचिता सिंह, विनोद सिंह सहित काफी संख्या मे दर्शक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026