पचरुखी प्रखंड

गोसाई छपरा को हरा बर्तवलिया की टीम फाइनल में पहुंची

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को गोसाईं छपरा बनाम बर्तवलिया टीम के बीच खेला गया, जिसमें बर्तवलिया की टीम आठ विकेट से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई।टॉस जीतकर बर्तवलिया की टीम गोसाईं छपरा की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी गोसाईं छपरा की टीम 16 ओवर में 135 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी बर्तवलिया की टीम आठ ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के सदस्य मृत्युंजय कुमार एवं रंजन कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 दिसंबर को बर्तवलिया बनाम कोदई टीम के बीच खेला जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026