Tarwara Hindi News

जी.बी. नगर थाना पुलिस को मिली सफलता:- तरवारा बाजार में बाइक लूट की घटना का हुआ पर्दाफाश

  • हरदोबरा निवासी निकेश के घर से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
  • लूट की इस घटना में शामिल तीनों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के पचरूखी रोड स्थित डॉ. भोला शर्मा के क्लीनिक से कुछ दूरी पर एक दिसंबर को हुई बाइक लूटकांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूटी गई बाइक व इस घटना से जुड़े तीन लूटेरों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बाइक लूट की घटना में पीड़ित जलालपुर निवासी विकास सिंह ने पुलिस को बताया था कि एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी के आधार पर जीबी नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर बड़हरिया थाने के हरदोबरा निवासी निकेश कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को घटना में प्रयुक्त नीले रंग की ग्लैमर बाइक बरामद हुई। साथ ही मौके पर मिले निकेश ने पूछताछ में लूट की इस घटना में शामिल होना स्वीकार किया। साथ ही अपने साथियों का नाम व लूटी गई बाइक के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि निकेश के बताए पते पर पुलिस ने छापेमारी कर जीबीनगर थाने के दीनदयालपुर निवासी अनीश कुमार के घर से लूटी गयी बाइक बरामद कर ली। इस घटना में शामिल तीसरे बदमाश हरदोबरा निवासी अभय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस ने बाइक लूट की घटना का किया पर्दाफाश

जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के पचरूखी रोड स्थित डॉ. भोला शर्मा के क्लिनीक से कुछ दूरी पर एक दिसंबर को हुए बाइक लूट कांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूटी गई बाइक व इस घटना से जुड़े कुल तीन लूटेरों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है। उक्त जानकारी एसपी अभिनव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।बताया जाता है कि बाइक लूट की घटना में पीड़ित जलालपुर निवासी विकास सिंह ने पुलिस को बताया था कि एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दी थी। जिसके आधार पर जीबी नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर बड़हरिया थाने के हरदोबरा निवासी निकेश कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को घटना में प्रयुक्त नीले रंग की ग्लैमर बाइक बरामद की गयी। साथ ही मौके पर मिले निकेश ने पूछताछ में लूट की इस घटना में शामिल होना स्वीकार की। साथ ही अपने साथियों का नाम व लूटी गई बाइक के संबंध में जानकारी दी।

जी.बी.नगर के दीनदयालपुर गांव से बरामद हुई लूटी बाइक

निकेश के बताए पते पर पुलिस ने छापेमारी कर जीबीनगर थाने के दीन दयालपुर निवासी अनीश कुमार के घर से लूटी गयी बाइक बरामद कर ली। जबकि इस घटना में शामिल तीसरे बदमाश हरदोबरा निवासी अभय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026