Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौली के महुजा में तालाब से मिला युवती का शव, सनसनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दरौली थाना क्षेत्र के महूजा गांव में शनिवार की दोपहर एक युवती का शव तालाब से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी जगन्नाथ ठाकुर की पुत्री बबली कुमारी (22 ) वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों का कहना है कि वह शनिवार की सुबह 4 बजे शौच की बात कह घर से निकली थी। परिजनों ने बताया कि जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसको ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया। आसपास के गांव, रिश्तेदार, रेलवे स्टेशन, बाजार और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे महूजा गांव के ग्रामीणों और चरवाहों ने गांव के पास बने चिमनी के गड्ढे में शव देख चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी हुई है कि आखिर युवती का शव घर से करीब 3 किलोमीटर दूर कैसे मिला। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी शादी 7 दिसंबर को मैरवा थाना क्षेत्र के उड़ियापुर के विंदेश्वरी ठाकुर के पुत्र विनोद ठाकुर से होनी थी। परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन भाई गुड्डू ठाकुर, दिलीप ठाकुर और शैलेश ठाकुर हैं। उसकी मां विमला देवी बार-बार बेहोश होकर गिर जा रही थी। हालांकि उसके पिता हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाने में होमगार्ड के जवान हैं। वहीं ग्रामीणों में चर्चा इस बात की है कि उसने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। हालांकि मृतका के परिजन और पुलिस ने इस तरह की घटना होने से साफ इनकार कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024