Categories: पटना

बिजली की जगह ‘शराब’ पैदा करता है जेनरेटर, तस्करों के नए तरीके कर देंगे हैरान

पटना: शराबबंदी के बाद बिहार में स्मगलर लगातार नए-नए तरीके ईजाद करके तस्करी करने में लगे हैं. जिसमें खुद के शरीर को शराब टंकी बनाने से लेकर बाइक की टंकी में शराब की सप्लाई करते हैं. ताजा मामला जेनरेटर से जुड़ा हुआ है, जो बिजली बनाने की जगह शराब उगल रहा है.

मामला कैमूर जिले के दुर्गावती टोल प्लाजा के समीप मुसहरी टोली के पास की बताया जा रहा है. जहां पुलिस ने कार्रवाई के दौरान डीसीएम ट्रक के ऊपर रखे डीसी जेनरेटर की तलाशी ली. उसके बाद पुलिस के होश उड़ गए. ऊपर से जेनरेटर और भीतर से शराब की पूरी टंकी. जी हां, डीसीएम ट्रक के अंदर लदे जेनरेटर में भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी हुई.

पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. शराब को दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने जांच के दौरान उसे पकड़ा. गिरफ्तार ड्राइवर विकास कुमार सैदपुर गांव थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोप ने बताया कि शराब को दिल्ली से डीसीएम ट्रक में लोड कर मुजफ्फरपुर ले जा रहा था और उसे एक चक्कर लगाने के 10000 रुपए मिलते थे.

सबसे बड़ी बात है कि शराब तस्कर होम अप्लाएंसेज और बाकी सामग्री फ्रीज, टीवी के साथ जेनरेटर समेत घरेलू सामानों की डिलीवरी करते हैं, उन्हीं के अंदर शराब भरी होती है. जो दिल्ली से डायरेक्ट मुजफ्फरपुर भेजी जाती है. पुलिस आरोपी ड्राइवर से और जानकारी निकाल रही है.

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी होते हुए कैमूर और उसके बाद ये लोग मुजफ्फरपुर यानी उत्तरी बिहार के कई जिलों में अपनी सप्लाई करते हैं. ड्राइवर को प्रति ट्रिप के दस हजार रुपये भुगतान किए जाते हैं.

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के समीप से वाहन जांच के दौरान एएलटीएफ की टीम और दुर्गावती पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024