Categories: पटना

संतान प्राप्ति का झांसा देकर यौन शौषण करने वाला ढोंगी गिरफ्तार, मंत्र-तंत्र के बहाने महिलाओं को बंद कमरे में बुलाता था बाबा

मधेपुरा: निसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर में कैलाश पासवान उर्फ चिल्का बाबा महिलाओं को संतान प्राप्ति के लिए बुलाता था और झाड़-फूंक के नाम पर नशीला दवा खिलाकर हवस का शिकार बनाता था. इसे लेकर पूर्णिया के एक दंपती ने चिल्का बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आलमनगर थाने में केस दर्ज कराया था. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोप सही पाया. बता दें कि चिल्का बाबा अन्य मामलों में पहले भी जेल जा चुका है.

बताया जा रहा है कि संतान प्राप्ति के नाम पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का खेल पिछले तीन साल से चला रहा था, लेकिन बदनामी के डर से कोई महिला मुंह नहीं खोल रही थी. पूर्णिया की रहने वाली एक महिला के साथ जब इस तरह की घिनौनी हरकत हुई तो उसने अपने पति को बताया. इसके बाद पीड़ित ने आवेदन देकर आलमनगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.

पति के सोने की व्यवस्था घर के बाहर कर दी जाती थी

पीड़ित महिला ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि शादी के कई वर्ष के बाद भी संतान नहीं होने से परेशान थे. इसी दौरान गांव की ही एक महिला ने चिल्का बाबा उर्फ कैलाश पासवान से उपचार कराने की बात कही. इसके बाद नौ माह से लगातार भागीपुर आया करती थी. प्रत्येक रात्रि तंत्र-मंत्र के नाम पर बाबा द्वारा पति को घर के बाहर सोने की व्यवस्था कर दी जाती थी और मुझे झाड़-फूंक के लिए घर के अंदर कमरे में रखा जाता था. इसके बाद नशीली दवा फूल में मिलाकर पिला दिया जाता था और फिर अपने हवस का शिकार बनाता था.

कई आपत्तिजनक सामग्री के साथ अन्य महिलाओं के मिले फोटो

मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कैलाश पासवान उर्फ चिल्का बाबा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी अन्य मामले में जेल जा चुका है. इस मामले में पीड़ित महिला के पति ने आलमनगर थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से ही पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पर वह फरार था. आज ढोंगी बाबा पुलिस की गिरफ्त में आया है. उसे जेल भेजा जा रहा है. इनके ठिकानों से कई आपत्तिजनक सामग्री के अलावे अन्य महिलाओं के फोटो भी मिले हैं. पुलिस हर बिंदु पर गहन अनुसंधान कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026