बेंगलुरु साइबर सेल की सूचना पर गोरेयाकोठी के लिलारू औरंगाबाद निवासी गुलाम सरवर (ई-टिकट दलाल) पकड़ा गया

परवेज़ अख्तर/सिवान: साइबर सेल बेंगलुरु से प्राप्त आइडी के सत्यापन क्रम में एक रेल ई-टिकट दलाल को आरपीएफ ने सोमवार को दबोच लिया। पकड़े गए टिकट दलाल के पास से एक ई टिकट जिसकी कीमत एक हजार आठ सौ 31 रुपया, यात्रा समाप्त 107 ई टिकट कीमत 73 हजार 416 रुपया, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक मोबाईल, नकद 17 हजार 500 रुपया बरामद हुआ।

मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने बताया कि साइबर सेल आरपीएफ बेंगलुरु द्वारा प्राप्त कराए गए पर्सनल यूजर आइडी अयान 4421 एवं मोबाइल नंबर के सत्यापन क्रम में सोमवार को मेरे नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मयंक भूषण तिवारी, हेड कांस्टेबल कुमार प्रियरंजन, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद तथा कांस्टेबल बिंदेश्वर साह गौर द्वारा मुस्तफाबाद गोरेयाकोठी स्थित बी ब्रदर्स साइबर कैफे में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान कैफे के संचालक गोरयाकोठी थाना क्षेत्र के लिलारू औरंगाबाद निवासी गुलाम सरवर को रेल ई टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में हिरासत में लिया गया। बताया कि फर्जी ढंग से विभिन्न व्यक्तिगत आइआरसीटीसी आईडी एवं उससे रेल ई टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को किराए से चार सौ से पांच सौ रुपए अतिरिक्त लेकर बिक्री करता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026