सिवान: 26 वां शहादत दिवस पर याद किए गए कामरेड केदार साह, प्रतिमा का हुआ अनावरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के लक्ष्मीपुर में शहीद कामरेड केदार साह का 26वां शहादत दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रुप से उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए जीरादेई विधायक व भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि कामरेड केदार साह जिले में शांति, एकता व न्याय के लिए आवाज उठा रहे थे। इसी बीच 1996 में सामंती सांप्रदायिक ताकतों के इशारों पर बदमाशों ने मिलकर हत्या कर दी लेकिन वह नहीं जानते कि हत्या करके उनकी आवाज को नहीं दबाया जा सकता है।

आज भी उनके विचार जिंदा है। सैकड़ों नौजवान उनके सपने का भारत बनाने के लिए आगे आए है। कामरेड नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि शहीद केदार साह को लोग ऐसे समय में याद कर रहे जब देश में मोदी की सरकार है। मोदी सरकार नौजवानों की रेल, भेल, सेल एयरपोर्ट, स्टेशन समेत तमाम संस्था बेच रही है। ऐसे में देश के नौजवानों को आगे आकर मोदी सरकार का विरोध करना होगा। मौके पर सोहिला गुप्ता, स्वर्णिमा सिंह, नथुन पटेल, विकास यादव, जयशंकर पंडित, बंका प्रसाद, अनीश यादव, अमित साह, विजय पटेल सहित सैकड़ों भाकपा माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026