Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवती की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले केसराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ पर मंगलवार की देर शाम एक मकान के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवती की मौत झुलस कर हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में बिजली की सप्लाई करीब दो घंटे तक बाधित रही। वहीं दूसरी ओर घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित सराय ओपी के किसी भी पुलिस पदाधिकारी द्वारा मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने बीच सड़क टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया और नारेबाजी करते रहे। करीब डेढ़ घंटे के बाद युवती का शव किसी तरह से तार से नीचे उतरा गया। मृतका चैनपुर छपरा निवासी भगवान सिंह की पोती निशा कुमारी बताई जाती है। घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि निशा कुमारी मकान निर्माण कार्य देखने परिवार संग छत पर गई थी।

तभी छत के ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गई जिससे करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि जब युवती को करंट लगा तो बिजली कट गई, इसके बाद सब स्टेशन से तीन बार बिजली की सप्लाई की गई, इस कारण युवती का शव पूरी तरह से झुलस कर तार पर लटक गया। काफी देर के बाद सराय ओपी प्रभारी और नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि भगवान सिंह को विद्युत विभाग वायर सेटलमेंट होने तक भवन निर्माण कार्य नहीं करने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद भी एक हफ्ते पूर्व छत की ढलाई की गई थी, जिस निर्माण कार्य को देखने स्वजन पहुंचे थे। सराय ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में स्वजनों द्वारा आवेदन नहीं मिला है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024