Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घोड़ी नदी की शाख में मछली खरीदने गए अधेड़ की नदी में डूबने से मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
दरौली स्थित घोड़ी नदी की एक शाखा में मंगलवार की शाम डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग व गोताखारों की मदद से बुधवार की सुबह अधेड़ का शव नदी से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे अधेड़ के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के मखदुम सराय तुरहा टोली निवासी चंद्रमा साह बताया जाता है। चंद्रमा साह मछली का व्यवसायी करता था। जानकारी के अनुसार चंद्रमा मंगलवार की देर शाम मछली खरीदने के लिए सिवान से दरौली गया था।

घोड़ी नदी नाला के पास मछली खरीदने के बाद हाथ पैर धोने के लिए के क्रम में वह फिसल कर गहरे पानी में चला गया और डूबने के बाद लापता हो गया। स्थानीय प्रशासन ने शाम होने के कारण डूबे चंद्रमा साह की खोजबीन नहीं की। बुधवार को स्थानीय गोताखोरों द्वारा चंद्रमा साह के शव को निकाला गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया डूबे चंद्रमा साह के शव को गोताखोरों की मदद से घोड़ी नदी नाला से खोजबीन कर निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया गया है। उधर चंद्रमा साह के डूब कर मौत हो जाने की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024