बड़ी खबर

महिला को बंधक बना कीमती सामानों की लूट, विरोध करने पर पीटा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महादेवा ओपी से महज दो सौ गज की दूरी पर बरईया टोला गांव स्थित अली मस्जिद के पास मोजिबुल खान के मकान में किराए पर रह रही एक महिला के घर में रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे कुछ अपराधियों ने महिला को घर में हथियार के बल पर बंधक बनाकर उनके पतोहू के गले से सोने की चेन समेत अन्य कीमती सामानों की लूट की तथा विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर घायल असगरी खातून ने महादेवा ओपी में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में मुफ्फसिल थाने के टड़ंवा गांव निवासी जावेद उर्फ डिस्को, सैफ अली, शाहिद अली,अशरफ अली समेत आठ-दस अज्ञात को आरोपित की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महादेवा ओपी के बरईया टोला स्थित अली मस्जिद के बगल में मोजिबुल खान के मकान में सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी फजलु रहमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को फजुल रहमान अपनी पत्नी असगरी खातून एवं पतोह रुख्साना खातून को घर में छोड़कर कहीं चले गए थे। इसी बीच मौका पाकर मुफ्फसिल थाने के टरवा गांव निवासी जावेद उर्फ डिस्को अपने सहयोगियों के साथ आया और अचानक घर में घुस कर दोनों महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर असगरी खातून की अन्य लोगों ने जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं हमलावरों ने रुख्साना खातून की भी पिटाई की। फजलु रहमान के पुत्र मोबीन खान को अपहरण कर हत्या की धमकी दी जिससे परिजनों में भय एवं दहशत है। वहीं मुफस्सिल थाना से मिली जानकारी के अनुसार जावेद उर्फ डिस्कों पर हत्या व लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह राजा शर्मा की हत्या के मामले में भी नामजद है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026