Tarwara Hindi News

बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप एसएच 73 पर बोलेरो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। बता दें कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के करही खुर्द गांव निवासी नीरज कुमार तथा राहुल कुमार बाइक से सिवान जा रहे थे तभी सिवान की तरफ से आ रही तेज गति की बोलेरो (बीआर 28एच 0777) के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि अभी घायल के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026