गोपालगंजः मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह एक युवती की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और युवती के सूटकेस समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. शव देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
मंगलवार की सुबह कुछ किसान खेतों में काम करने जा रहे थे. इस दौरान मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास आम के पेड़ के नीचे युवती का शव दिखा. शव की पहचान के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जिस जगह पर युवती का शव पड़ा था वहीं पर शराब की खाली बोतल, युवती का सूटकेस, गमछा और कई आपत्तिजनक सामान पड़े थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्राधिकार जीआरपी का देख उसे भी सूचना दी.
पोस्टमार्टम के बाद होगी रेप की पुष्टि
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि युवती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी. उसके पास मेकअप के सामान और सूटकेस में कपड़े रखे हुए थे. खबर लिखे जाने तक जीआरपी के पहुंचने का स्थानीय थाने की पुलिस इंतजार कर रही थी. पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम के बाद रेप की पुष्टि हो पाएगी.
बता दें कि इसके पहले 18 फरवरी को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना चंवर के पास एक युवक की हत्या कर लाश फेंक दी गई थी. अगले दिन पहचान इंजीनियरिंग के छात्र तबरेज आलम के रूप में हुई थी. लगातार हो रही वारदात से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस की गश्ती-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…